फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजीम बोले, निष्काषन पार्टी का दोहरा मापदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने में जुटी समाजवादी पार्टी ने शमशाद बाबा को सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया है। सांसद अक्षय यादव ने लेबर कालोनी में उनके आवास पर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। सपा के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया। रविवार को अनुशासनहीनता पर सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया गया। इस बीच सोमवार को सांसद अक्षय यादव यहां आए। पार्टी नेताओं के साथ संगठन पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष के लिए नाम तय कर लिया गया है लेकिन अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए सपा नेता शमशाद बाबा का नाम तय किया गया। सांसद पार्टी नेताओं के साथ लेबर कालोनी स्थित शमशाद बाबा के घर पहुंचे यहां उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद महानगर की सीमा बढ़ गई है और संगठन की दृष्टि से महानगर जिला के बराबर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें