फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरु किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लंबे समय से तेरह सूत्री मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को धार देना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। शुक्रवार को ग्यारह कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठीं।
विज्ञापन


तेरह सूत्री मांगों के समर्थन और डीपीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। विकास भवन के सामने क्रमिक अनशन पर जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ, मनोरमा एका, सुधा शर्मा और सरोज कुमारी शिकोहाबाद, सुमन यादव जेबडा, मंजू गुंदाऊ, प्रमिला गुप्ता व गीता मिश्रा शहरी प्रथम, प्रदीप कुमारी व मंजू कोटला व रूबी टूंडला आदि परियोजनाओं से जुड़ी कार्यकर्ताओं क्रमिक अनशन पर बैठीं।

कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से क्रमिक अनशन पर बैठने की घोषणा की है। वहीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ ने शासन-प्रशासन से उत्पीड़न नहीं करने व भ्रष्टाचार में संलिप्त सुपरवाइजरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें