फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने ऐसा जड़ा छात्रा के मुंह पर चांटा, कान में लग गई चोट

विज्ञापन
Teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। सेंट जोसफ स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा के साथ गुरुवार को शिक्षक ने मारपीट कर दी। इस मामले पर छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ा आक्रोश जताया है एवं शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मारपीट की शिकार कक्षा 3 की छात्रा माही यादव पुत्री रवींद्र कुमार निवासी दुर्गा कॉलोनी हुई। बताया कि माही गुरुवार को स्कूल गई थी। पेंसिल बॉक्स में पेंसिल न होने पर टीचर जोसफ ने छात्रा को डांटते हुए मुंह पर थप्पड़ मार दिया।

इससे छात्रा के कान और आंख पर चोट आ गई। छुट्टी के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। पिता ने स्कूल में जाकर शिकायत की। पिता का कहना है कि स्कूल में शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर विद्यार्थी परिषद ने इस मामले में शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंसिपल इस प्रकरण के संबंध में आगरा गए हुए हैं। शीघ्र ही स्कूल प्रशासन भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें