फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 रुपये पहुंचा गुलाब का फूल

विज्ञापन
rose
विज्ञापन
कासगंज। फूल हर किसी को प्रिय होते हैं। इनका नाम आते ही मन प्रफुल्लित होने लगता है। शादी समारोह में तो इनका और भी महत्व है। वर वधु की जयमाला से लेकर सजावट तक में इनका खास प्रयोग होता है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में फूलों का दाम बढ़ना आयोजकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन


शादी समारोह चलते दुल्हन की विदा के लिए कार सजाने से लेकर दरवाजा सजाने तक तमाम कार्यों मेें बढ़े पैमाने पर फूलों का प्रयोग होता है। खासकर गुलाब के फूल की अधिक मांग है। आमतौर पर गुलाब का फूल 100 रुपये किलो तक बिकता है, लेकिन इसकी कीमत चार गुनी बढ़ गई है। एक माला 100 रुपये तक में बिक रही है।

गुलाब पर महंगाई का असर गेंदा के फूल पर भी पड़ रहा है। यह फूल भी 100 रुपये किलो के भाव पर पहुंच चुका है। कीमतें बढ़ने से विवाह आयोजक परेशान हैं। उन्होंने सजावट के लिए जो आर्डर पहले बुक कर दिए थे, अब उनको पूरा करने में कारोबारी आनाकानी कर रहे है। काम पूरा करने के लिए अधिक धन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


फूल की कीमतें बढ़ने के पीछे खेती पर असर भी बताया जा रहा है। एक आयोजक ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए पहले ही आर्डर बुक कर दिया था, लेकिन कीमतें बढ़ने पर एन वक्त पर आर्डर पूरा करने से इंकार कर दिया गया। उन्हें मजबूरी में बढ़ी हुई कीमतों पर सजावट करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें