फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने किशोर को मार डाला, दादी को अधमरा किया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार की तड़के बलदेव क्षेत्र के गांव नगला सेहत में एक किशोर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई जबकि उसकी दादी को बदमाशों ने अधमरा कर दिया। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन परिवार वालों से जानकारी के बाद पुलिस ने दस लोगों को उठाया है। इस वारदात से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


दिल दहला देने वाली यह वारदात नगला सेहत गांव के जंगल में कैलाश पुल के पास की है। सेहत गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपने खेत पर ही फसलों की देखभाल को झोपड़ी बना रखी है। झोपड़ी में ही भैंस भी बंधती हैं। सोमवार की रात को ओमप्रकाश की पत्नी केला देवी (60) अपने नाती सचिन (15) पुत्र नवल किशोर के साथ सोईं थीं। मंगलवार की तड़के जब ओमप्रकाश झोपड़ी में पहुंचा तो देखा कि सचिव का रक्त रंजित शव चारपाई पर पड़ा था जबकि पास में ही उसकी दादी केला देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं।


ओमप्रकाश ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल केला देवी को उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सचिन के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि ग्रामीण कह रहे हैं कि झोपड़ी के पास ही गंगाजल परियोजना का काम चल रहा है। मजदूर काम करते रहते हैं। हो सकता है इनमें से किसी मजदूर ने वारदात को अंजाम दे दिया हो।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर तो नहीं मार दिया सचिन
मथुरा। परिवार वाले किसी से दुश्मनी की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। झोपड़ी में ऐसा कुछ था नहीं जो लूट के लिए वारदात की जाए। माना जा रहा है कि रात को बदमाश पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। सचिन ने या तो विरोध किया होगा या फिर उसने किसी को पहचान लिया होगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस झोपड़ी में वारदात हुई है उसके पास ही गंगा जल परियोजना की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यहां मजदूर काम करते रहते हैं। यह भी हो सकता है कि शराबियों ने घटना की हो। शराब के नशे में लोग झोपड़ी में पहुंच गए हों और महिला के छेड़छाड़ की कोशिश की हो। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए दस लोगों को हिरासत में लिया है।

एसएसपी पहुंचे बलदेव, दिए निर्देश
मथुरा। बलदेव के गांव सेहत में नाती की हत्या और दादी को अधमरा करने की खबर पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई और एसपी देहात आदित्य शुक्ला भी पहुंच गए। एसएसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें