फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को जिले में आ रहे हैं। वे एक घंटे तक जिले में रहेंगे। सीएम का अधिकृत कार्यक्रम आने के साथ डीएम और एसएसपी ने पीडी जैन कालेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। मंच और हैलीपैड के साथ वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था के संबंध में मंथन किया। प्रशासन ने जिले के अलावा रेंज से फोर्स की डिमांड की है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में भाजपा मेयर पद प्रत्याशी नूतन राठौर और जिले के अन्य निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को जिले में आ रहे हैं। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो वे11 बजे आएंगे। उनका हैलीकॉप्टर पीडी जैन कालेज के मैदान में हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मंच तक लाने की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही है।

डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा.मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश सिंह, एडीएम उदय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टूंडला की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था टीवी ग्राउंड के मैदान में होगी शिकोहाबाद, नारखी एवं जसराना क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था 52 बीघा के ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन


वीवीआईपी वाहन खड़े करने की व्यवस्था पीडी जैन कालेज के सामने मैदान पर रहेगी। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान रूट डायवर्जन होगा। ताकि हाइवे पर जाम जैसे हालत न बनने पाएं। सेफ हाउस को बनाने के साथ जिला अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था होगी। नगर विधायक मनीष असीजा के साथ कई भाजपा के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें