फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृजल का वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट बृज प्रांत में अव्वल

विज्ञापन
अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक सृजल कुमार साथ में मौजूद शिक्षक
विज्ञापन
एटा। जनपद का लाल सृजल कुमार बाल वैज्ञानिक के रूप में नाम कमा रहा है। छात्र का वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट बृज प्रांत में अव्वल रहा। अब वह आगामी 18 दिसंबर को बंगलुरू कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर चयनित सरस्वती विद्या मंदिर का बाल वैज्ञानिक अब अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। विद्यालय से लेकर प्रांत तक की तीन स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर देश के वैज्ञानिकों केे सामने अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेगा। विज्ञान प्रवक्ता भवनाथ झा ने बताया कि बचपन से मेधावी सृजल विद्यालय, जनपद और प्रांतीय प्रतियोगिता में भी अव्वल रहा है।

प्रांतीय चयन समिति द्वारा अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए उसका चयन किया गया है। सृजल आगामी 18 दिसंबर को बंगलुरू कर्नाटक में प्रस्तावित अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगा। आरलसीएस इंटर कालेज में शिक्षिका मां अमिता शाक्य ने बताया कि बचपन से मेधावी सृजल का विज्ञान के प्रति विशेष रुझान है। सीमित साधनों के बाद भी वह सदैव प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में प्रतिभाग करता रहा।
विज्ञापन


कर्नाटक में प्रस्तावित अखिल भारतीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिकों को सम्मान के साथ देश के प्रसिद्ध संस्थाओं इसरो, बीएआरसी के वैज्ञानिकों से बात करने का अवसर भी मिलेगा। सृजल के चयन को लेकर आश्वस्त हूं।
विज्ञापन

-भवनाथ झा, विज्ञान प्रवक्ता एवं प्रोजेक्ट निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें