फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अब अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा खाद

विज्ञापन
किसान - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। अब किसानों को अंगूठा लगाने पर ही सब्सिडी वाला खाद और बीज मिल सकेगा। इसके लिए सभी 30 खाद-बीज दुकानों पर पीओएस मशीन लगवा दी गई हैं। मशीन में अंगूठा लगाते ही आधारकार्ड से लिंक किसान की पूरी डिटेल मिल जाएगी। इन दिनों आलू की बुवाई चल रही है और एक नवंबर से गेहूं जौ आदि की बुवाई शुरू की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरकों में फास्फेटिक पोटेशियम एवं नाइट्रोजन वाले डीएपी और यूरिया तथा बीज के लिए जिले की 400 में से 302 दुकानों पर पीओएस मशीन लगा दी गई हैं। उर्वरक बीज लेने वाले किसानों को मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। इसमें किसान अंगूठा लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी खाद निर्माता कंपनी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी और किसान को अनुदानित कीमत पर उर्वरक मिलेगा। बताया कि पंजीकृत किसानों के खाते आधारकार्ड से लिंक कराए गए हैं। बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें