आगरा। दिवाली से पहले शहर में चली आ रही पेयजल की किल्लत बरकरार है। शनिवार को भी कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। लोहामंडी क्षेत्र के कई इलाकों में पानी न मिलने से लोग परेशान रहे। सोमवार शाम को सिकंदरा वाटर वर्क्स के पास लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से लगभग आधे शहर की जलापूर्ति बाधित थी।
जलकल विभाग की टीम ने मंगलवार को लाइन दुरुस्त की थी लेकिन बुधवार तक सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। कहीं पानी की सप्लाई हो रही थी तो कहीं लोग पानी को तरसते रहे। गुरुवार व शुक्रवार को भी यही हाल रहा। शनिवार को लोहामंडी, राजामंडी, गोकुलपुरा, नौबस्ता, तेलीपाड़ा, आलमगंज, खाती पाड़ा, जयपुर हाउस सहित कई इलाकों में पेयजल की किल्लत रही। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोकल फाल्ट की वजह से दिक्कत हुई होगी।