मथुरा। शहर के बीच चल रहे ऐसे उद्योग जो प्रदूषण फैला रहे हैं उन पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण सख्त है। मथुरा की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्राधिकरण ने उद्यमियों के हाजिर न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। शहर के बीच चांदी की पायलों को उजलाने, निकिल पॉलिश के प्लांट, बाइब्रेटर, ढोल कार्यरत है। इनकी संख्या करीब तीन सैकड़ा है। मथुरा के याचिका कर्ता कांतानाथ चतुर्वेदी ने ऐसे करीब दो उद्योगों को सूचीबद्ध कर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में याचिका दाखिल की। गुरुवार को उसकी सुनवाई थी। याचिका कर्ता कांता नाथ ने बताया कि इस मामले में प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए उद्यमियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई अब छह नवंबर को होगी।