फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव पलसों में बुधवार की रात एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के गांव मघेरा निवासी नरेश की पुत्री लक्ष्मी (22) की शादी वर्ष 2015 में पलसों निवासी विष्णु के साथ हुई थी। मायके वालों को सूचना मिली कि लक्ष्मी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है, इस पर वे पलसों पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जहां लक्ष्मी का शव फं दे पर मिला। उधर, थाने में रिपोर्ट कराने वाले मृतका के पिता नरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही लक्ष्मी को ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट की थी। अब वे कार की मांग कर रहे थे। कार न देने पर उन्होंने उसकी पुत्री को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी है। हत्या के मामले में पति विष्णु के अलावा ससुर राजेंद्र उर्फ रज्जो, सास जानकी, देवर विष्णु को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें