एटा। हाईवे पर युवक के साथ लाठी डंडो से मारपीट करने के बाद बेखौफ हुए दबंगों ने उसके घर पहुंच ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दशहत फैला दी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड चुंगी पेट्रोल पंप के सामने निवासी सौरभ पुत्र सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 24 सितंबर आकाश पुत्र राजेश निवासी संजय नगर ,दुष्यंत पुत्र वीरेंद्र निवासी दिनेश नगर आदि लोगों ने पाठक होटल समीप हाईवे पर जमकर मारपीट की थी। इसके बाद दबंग उसके घर जा धमके और वहां पहुंच कर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए जान लेवा हमला किया। मौके पर छह खाली खोखा भी मिले। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।