फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रासलीला

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राधाष्टमी पर्व पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सदियों पुरानी रासलीला परंपरा का निर्वहन हुआ। रासलीला को देखने के लिए मंदिर सेवायतों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में वर्ष में राधाष्टमी के पावन पर्व पर केवल एक बार होने वाली रासलीला के आयोजन दोपहर स्वामी लेखराज और बिहारीलाल शर्मा निर्देशन में रासलीला हुई। इस लीला में भगवान कृष्ण अपनी मां यशोदा से सगाई करने की मांग करते हैं और मां यशोदा से जिद करते हैं कि वे उनका विवाह कराएं। इस रासलीला को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर मंदिर सेवायत मयंक गोस्वामी, मनीष, विकास आदि रहे। उधर, राधाष्टमी के पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें