फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया उत्पीड़न तो होगा आंदोलन: अक्षय

विज्ञापन
अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद हुए बवाल के मामले में ग्रामीणों के उत्पीड़न को लेकर मटसेना क्षेत्र का दौरा किया औा ग्रामीणों से भेंट कर समस्याएं सुनी। संासदने ने भरोसा दिया है कि पुलिस उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी पार्टी ग्रामीणों के साथ है। जरुरत पड़ी तो ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव मटसेना के खड़ेरिया गांव पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों पुलिस की लापरवाही से लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद अगर पुलिस तत्काल घायलों को ले जाती तो जान बच सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सांसद ने कहा कि लापरवाही का विरोध करने पर पुलिस ने 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके चलते ग्रामीण भयभीत हैं। अगर पुलिस ने यह मुकद्मा वापस नहीं लिया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा और उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन को उत्पीड़न करने का हक नहीं है। एमएलसी डा. दिलीप यादव, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव, सिरसागंज विधायक हरीओम यादव, जगदीश शर्मा, अनार सिंह, अवनीन्द्र यादव, श्रीनाथदेव, सोनवीर यादव, रामकेश, नीरू ययादव, रामप्रताप गुर्जर, राकेश प्रजापति, बंटू कठेरिया, राम नरायन यादव, जगमोहन यादव, नीरज यादव, राजीव, थान सिंह सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बूथ कमेटियों का किया गठन
फिरोजाबाद। सांसद अक्षय यादव ने हरगनपुर और अब्बासपुर गांव का दौरा किया। यहां ग्रामीणों से रुबरू होकर बूथ कमेटियों का गठन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें