फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिप और स्प्रे वाले सिंचाई उपकरणों पर 90 प्रतिशत सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किसानाें के लिए खुशखबरी है। शासन ने फसलों की ड्रिप और स्प्रे से सिंचाई करने वाले उपकरणों पर सब्सिडी 90 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। इस विधि से फसलों की सिंचाई करने पर पानी कम लगने के साथ फसल का उत्पादन भी बढ़ता है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने फसलों की सिंचाई में उपयोग होने वाले पानी की बचत के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना बनाई है। योजना के तहत फसलों में ड्रिप और स्प्रे से सिंचाई के लिए खेतों में उपकरण लगाए जाते हैं। इन उपकरणों के खरीदने पर किसानों को सब्सिडी दो प्रकार से मिलती है। अभी तक लघु सीमांत किसानों को 67 और बड़े किसानों को 56 प्रतिशत सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब शासन ने लघु सीमांत किसानों की सब्सिी बढ़ा कर 90 प्रतिशत और बड़े किसानों की सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दी है।

इसके साथ ही शासन ने जिले में ड्रिप और स्प्रे विधि से फसलों की सिंचाई का 338 हेक्टेयर लक्ष्य तय कर दिया है। पहले किसानों को उपकरण खरीदने के लिए जेब से खर्च करना होगा बाद में सरकार सब्सिडी किसान के खाते में भेजेगी।
विज्ञापन


डीएचओ ने बताया कि इन उपकरणों पर पहले 5 प्रतिशत टैक्स लगता था, लेकिन जीएसटी लागू होने के कारण टैक्स बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है। कंपनी 18 प्रतिशत टैक्स बता रही है। ऐसे में बढ़ी सब्सिडी का लाभ कम मिलेगा। फिर भी सोमवार को शासन से जीएसटी को लेकर बात की जाएगी।

फसलों में ड्रिप और स्प्रे विधि से सिंचाई करने वाले उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। सब्सिडी लाभ लेने के लिए किसान पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

- वीके शर्मा, डीएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें