आगरा। मरीजों को दवा देने के साथ ही अब उनको सफाई बरतने की डोज भी दिया जाएगी। एसएन मेडिकल कालेज के डाक्टर गंदगी के कैंसर पर हरियाली से वार करेंगे। इसके लिए एसएन में छह स्थान चयनित किए हैं। जहां पौधे लगाने के साथ ही इनको बचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
शुरूआती चरण में पुस्तकालय, साइकिल स्टैंड, नई सर्जरी इमारत, वरिष्ठ पुरुष छात्रावास, ओपीडी और गेस्ट हाउस परिसर चुने गए हैं। पुस्तकालय परिसर में पौधे लगाकर इस अभियान का आगाज हो गया है। पौधे लगाने के साथ ही बंदरों से रक्षा करने के लिए लोहे की बंद जाली लगाई गई हैं। इसकी देखभाल मेडिकल छात्र और जूनियर डाक्टर करेंगे।
मानीटरिंग का जिम्मा गार्डन इंचार्ज डा. मोहित सक्सेना के कंधों पर रहेगा। इस अभियान में डा. अंकुर गोयल, डा. संतोष कुमार, डा. एसपी विश्नोई, डा. शैफाली मजूमदार का विशेष योगदान है। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि पौधे लगाने से हरियाली होगी, गंदगी से भी निजात मिलेगा। मरीज-तीमारदारों को भी स्वच्छता बरतने की अपील कर रहे हैं।