फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन टटलू बदमाश

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सोने की ईंट बता कर लोगों से ठगी करने वाले तीन टटलुआें को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने इनसे 22 हजार की नकदी, नकली सोने की एक ईंट, दो तमंचे और दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि शुक्रवार से मुखबिर की सूचना मिली कि जाव गेट चौराहे से बठैन को जाने वाले मार्ग पर कुछ युवक सोने की ईट के नाम पर लूट करने की फिराक में हैं। इस पर कोकिलावन चौकी प्रभारी राजकुमार गिरी ने फोर्स सहित मौके पर जाकर युवकों को घेर लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सद्दाम, सफरुद्दीन निवासीगण गांव टायरा, कांमा, राजस्थान और महबूव निवासी गांव मोहदमका, हथीन हरियाणा बताया है। आरोपियों ने बताया कि 15 जुलाई को थाना बरसाना के नंदगांव के समीप से बस्ती निवासी विनोद से सस्ते दामों में सोने की ईट के देने के नाम पर 80 हजार एवं मोबाइल छीना था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विनोद से लूटे गए 22 हजार 800 नकद, दो तमंचे, दो बाइक और कथित सोने की ईट बरामद की है। तीनों बदमाश अव्वल दर्ज के ठग हैं। ये सोने की नकली ईंट के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे अन्य वारदात खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें