फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा: नरौरा से 20 हजार क्यूसेक अधिक पानी का डिस्चार्ज

विज्ञापन
ganga river - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गंगानदी में कई दिनों से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नरौरा से 20 हजार क्यूसेक अधिक पानी का डिस्चार्ज कछला ब्रिज की ओर था। ऐसी स्थिति को देखते हुए। गंगा के जलस्तर के और बढने के आसार बन गए हैं। तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों की चिंताएं जलस्तर में वृद्धि को लेकर बरकरार हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को गंगा में नरौरा से 77679 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बना हुआ था। यह डिस्चार्ज एक दिन पूर्व गुरुवार को 57524 क्यूसेक का था। कछला ब्रिज पर गंगा सुबह 163.10 के निशान पर थी। आज शनिवार को कछला ब्रिज पर जलस्तर में वृद्धि की प्रबल संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर गंगाघाटों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से नरौरा की ओर पानी का दवाब लगातार बना हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की चिंताएं बरकरार बनीं हुई हैं। ग्रामीण स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कादरगंज के ग्रामीण हुकुमपाल सिंह का कहना है कि गंगा का खतरा लगातार बना हुआ है। कब क्या हालात बन जाएं कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कादरगंज क्षेत्र में कटान को लेकर हर साल समस्या रहती है,लेकिन कटान की समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सहायक बाढ़ प्रभारी एके सिंह का कहना है कि आज शनिवार को गंगा के जलस्तर में वृृद्धि होने की स्थिति है। 10 से 20 सेंटीमीटर तक गंगा के जलस्तर में उछाल आ सकता है,लेकिन इस वृद्धि से किसी तरह का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें