फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनार्क होटल पर एसडीएम का छापा

विज्ञापन
संचालक से पूछताछ करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख मोनार्क होटल पर एसडीएम सदर द्वारा शनिवार को छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ करीब एक घंटे तक चली जांच पड़ताल से होटल स्टाफ और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अंबरीश कुमार बिंद के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोनार्क होटल में फोर्स के साथ दस्तक दी। एसडीएम ने होटल में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां इंतजामों को परखा। होटल में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडरों को चेक किया।

खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान तीन नमूने लेकर उन्हें सील किया। खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि होटल मोनार्क से पनीर, ग्रेवी व टमोटो शोस के तीन नमूने सील किए गए हैं। उन्हें जांच के लिए लेब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चला कि वह सही है या नहीं। टीम में विनय यादव, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें