फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन में गया किशोर यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। श्रीमद्भागवत के समापन के बाद कलश विसर्जन के दौरान किशोर यमुना में डूब गया। परिजनों ने आगरा से गोताखोरों को बुलाया गया। बुधवार को गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे रहे।

थाना लाइनपार के गांव दतौजी खुर्द में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया था। बुधवार को यमुना में कलश विसर्जन कार्यक्रम था। इसमें गांव की महिला-पुरुष और बच्चे काफी संख्या में भाग लेने यमुना गये थे।
विज्ञापन


कलश विसर्जन में गांव का बॉबी (17) भी आया था। स्नान के दौरान बॉबी तीन-चार साथियों के साथ यमुना की गहराई में उतर गया। इसी बीच बॉबी डूबने लगा। बॉबी को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


गांव के गोताखारों ने बॉबी को ढूंढा पर सफलता नहीं मिली। परिजनों ने आगरा से गोताखोरों की टीम बुलवाई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर बॉबी की खोज में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें