फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन आज से, सजे शिवालय

विज्ञापन
शिव मंदिर में होती तैयारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है। पहला सोमवार होने से मंदिरों में बम-बम भोले की आवाज गूंजेगी। भगवान शिव की आराधना के प्रतीक श्रावण मास को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां कर ली गई हैं। श्रावण मास को लेकर शिवालयों को सजाने का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था शुरू करने के निर्देश पालिका अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद भी कई मंदिरों के आसपास गंदगी पड़ी हुई है।
विज्ञापन


सावन के सोमवार को शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा। श्री भीमसेन मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ कांवड़ भी चढ़ाने पहुंचेंगे। मंदिर कमेटी के अनुसार सावन के पहले सोमवार को मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भगवान भीमसेन का फूलों से आकर्षक शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा श्री चांदेश्वर आश्रम, मां शीतला देवी मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर आदि में भी सावन के सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों एवं मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।

एसपी राजेश एस के अनुसार श्री भीमसेन मंदिर में सर्वाधिक भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। उधर, कस्बा करहल, भोगांव, किशनी, कुसमरा, घिरोर, औंछा, बेवर, कुरावली, बरनाहल आदि के मंदिरों में भी सावन की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें