फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा से स्कूल गई छात्रा का अपहरण, हाईवे जाम

विज्ञापन
police demo pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। शहर के एक पब्लिक स्कूल की 11 वीं की छात्रा का सोमवार की सुबह अपहरण हो गया। पिता ने स्कूल के लिए उसे ई रिक्शा में बैठाया था। दोपहर को घर नहीं पहुंची तो परिवार को उसके अपहरण की जानकारी हुई। पिता ने थाना हाईवे में छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी बरामदगी न होने पर मंगलवार की सुबह लोगों ने आगरा- दिल्ली हाईवे (एनएच-2)जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



थाना हाईवे क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले पूर्व सैनिक ने सोमवार सुबह 6.30 बजे 16 साल की बेटी को ई-रिक्शा में बैठाकर स्कूल भेजा था। दोपहर दो बजे तक बेटी स्कूल से घर नहीं लौटी तो पिता स्कूल पहुंचे। वहां पता लगा कि वह तो स्कूल पहुंची ही नहीं। परिजनों ने छात्रा की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो थाना हाईवे में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मंगलवार की सुबह छात्रा की बरामदगी में पुलिस को सफलता नहीं मिली। इससे खफा लोग बजरंग धर्मकांटा चौराहा के सामने एकत्रित हो गए। करीब आठ बजे नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया।



आधा दर्जन थानों का फोर्स लेकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। छात्रा को बरामद करने की मांग कर रहे लोगाें को मार्ग से हटाने को खूब समझाया लेकिन कोई भी पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं था। करीब दो घंटे तक एनएच - 2 ठप होने से दिल्ली एवं आगरा की तरफ पांच-पांच किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं थीं। करीब 10 बजे पुलिस ने लाठियां फटकारना शुरू किया तो प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें