फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
बंदूक की नोक पर लूटे 46 लाख, तलाश जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
मिरहची (कासगंज)। कासगंज और एटा मार्ग पर लिफ्ट देकर लोगों की लूटने की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार की सुबह भी मिरहची में एक व्यक्ति को बोलेरो कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने लूट लिया। बीमा कंपनी की कार बताकर उक्त व्यक्ति का पैसा, सामान एक लिफाफे रखवाया। फिर युवक को चलती कार में फेंक कर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मिरहची क्षेत्र के गांव नगला श्याम निवासी नेम सिंह पुत्र छविराम सिंह पानीपत स्थित एक होजरी कंपनी में काम करता है। मंगलवार की सुबह पांच बजे नेम सिंह घर आ रहा था। कासगंज मे बस अड्डे पर वह वाहन का इंतजार कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि तभी एक सफेद रंग की बोलेरो कार आई। उसमें पहले से ही चार लोग सवार थे। चालक ने उसे भी मिरहची के लिए बोलेरो में बैठा लिया। रास्ते में बदमाशों ने उसे एक खाली लिफाफा देकर कहा कि कार बीमा कंपनी है। कार में बैठने वाले यात्री का बीमा होता है। और यात्री अपना पैसा सुरक्षा के लिहाज से लिफाफे में रखना पड़ता है।

बदमाशों के झांसे में आकर नेम सिंह ने 3600 लिफाफे में रखने के बाद सामान भी दे दिया। आरोप है कि रुपये और सामान बदमाशों ने रखने के बहाने लेकर उसे मिरहची पशु पैंठ के पास चलती कार से धक्का दे दिया और एटा की ओर फरार हो गए। इससे पहले भी बदमाश कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की घटनाएं कर चुके हैं। पर, पुलिस खामोश बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें