फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 22 घायल

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
पटियाली। पटियाली अलीगंज हाईवे पर अंत्येष्टि में हिस्सा लेने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे 22 सवारी घायल हो गईं। कुछ अन्य लोगों के भी मामूली चोट आई हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को अस्पताल भेजा गया। 11 ग्रामीणों को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है।
विज्ञापन



उर्मिलादेवी निवासी लखनपुरा की मौत जयपुर में हो गई थी। उनकी पार्थिव देह रविवार की रात गांव लखनपुर में पहुंची। सोमवार को दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में ग्रामीण व परिवारीजन अंत्येष्टि के लिए कादरगंज गंगाघाट पर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे पटियाली हाईवे पर घोसगंज गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें 45 ग्रामीण सवार थे। अचानक ट्राली खाई में जाते देख तमाम ग्रामीण ट्राली से कूद पड़े। कुछ ग्रामीण ट्राली के नीचे भी दब गए। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मचने लगी।


मार्ग पर चल रहे राहगीर व घोसगंज गांव के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। तत्काल घायलों को खाई से निकाला गया। ट्रॉली को सीधा करके नीचे फंसे ग्रामीण भी बाहर निकाले गए। लहूलुहान अवस्था में 22 को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अस्पताल लाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ गंभीर घायल पटियाली से जिला अस्पताल भेजे गए। इनमें 11 को रेफर किया गया। 11 अन्य घायल ट्रेक्टर चालक शेलेंद्र, फूलसिंह, अंतराम, सेवकराम, जगदीश, श्रीपाल, जितेंद्र, रामनरेश, मेघसिंह, रामबाबू, मुन्ना निवासी लखनपुरा थे।
विज्ञापन



हाईवे पर रही अफरा-तफरी
घटना के बाद घायलों की संख्या अधिक होने के कारण काफी अफरा तफरी का माहौल बन गया। घोसगंज व आस-पास के ग्रामीण एक के बाद घायल को खाई से निकालकर ला रहे थे। बड़ी संख्या में घायलों को देखकर ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। पटियाली पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने रास्ता साफ कराया व घायलों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें