फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिजिटल शिक्षा के लिए एलईडी टीवी, आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे हाईटेक; निजी प्ले-स्कूल जैसी होंगी सुविधाएं

Tue, 12 May 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में योगी सरकार 212 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाने जा रही है। बच्चों को अब एलईडी टीवी और ऑडियो-विजुअल माध्यम से पढ़ाई के साथ बेहतर पोषण सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने जिले के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाने का काम शुरू किया है। इन केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) कार्यक्रम का आगाज हुआ है।
विज्ञापन

तीन से छह वर्ष के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों का कायाकल्प किया जा रहा है। केंद्रों की इमारतों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम और डिजिटल शिक्षा के लिए एलईडी टीवी लगाए जा रहे हैं। बच्चे अब ऑडियो-विजुअल माध्यमों से कविताएं और अक्षर ज्ञान सीख रहे हैं। कुपोषण दूर करने और पोषण देने के लिए परिसर में पोषण वाटिका भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को विशेष ईसीसीई किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने बताया कि आगरा में ईसीसीई कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिले में 3004 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 2,73,015 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 212 केंद्रों को आदर्श के रूप में विकसित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें