फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झांकियों के साथ 211 फीट लंबी कांवड़ निकाली

Tue, 30 Jul 2024 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी(कासगंज)। तीर्थनगरी के लहरा घाट से सोमवार को 211 फिट लंबी सुसज्जित कांवड़ में कांवड़िय़ों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए पवित्र गंगाजल भरा। मारहरा कांवड़ यात्रा समिति की इस तीसरी वार्षिक कांवड़ यात्रा में 500 सदस्य कांवड़ियों ने इस कांवड़ को कंधे पर रखकर भोला तेरी बम के जयकारे लगाते हुए अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। आगे बज रहे डीजे साउंड पर भगवान शिव की भक्ति के गीतों पर कांवड़िये नृत्य करते चल रहे थे। सज रहे भोले बाबा...., हे भोले बाबा हे भोले भंडारी आदि गीत बज रहे थे। एक वाहन पर लदे केले मार्ग में लोगों को प्रसाद स्वरूप में बांटे जा रहे थे। 211 फीट लंबी कांवड़ में 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूपों व 11 मंदिरों की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र थीं। लहरा से चलकर जैसे ही कांवड़ यात्रा ने तीर्थनगरी में प्रवेश किया, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।17 दिन में तैयार हुई कांवड़ :
विज्ञापन

ज्योर्तिलिंग मंदिर व 211 फिट लंबी कांवड़ बनाने के लिए कांवड़ समिति के जितेंद्र गुप्ता और अजय गुप्ता ने लहरा में कांवड़ बनाने वाले कारीगरों को कांवड़ बनाने का ऑर्डर दिया। 17 दिनों में 211 फीट लंबी कांवड़ तैयार हो सकी। कांवड़ समिति भी लगातार इतने दिनों तक पूरी तैयारियों में जुटी रही और कांवड़ तैयार करके 400 गंगाजली में गंगाजल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें