मैनपुरी। नवीन मंडी परिसर में मंगलवार को 21 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस दौरान उप निदेशक मंडी परिषद आगरा व अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे। मंडी सचिव ने बताया कि सभी दुकानों का आवंटन 39965000 रुपये में हुआ है।
मंडी में व्यापार के लिए दुकानों का निर्माण कराए जाने के बाद मंगलवार को आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 21 दुकानों के आंवटन प्रक्रिया के दौरान पंडाल में दुकान खरीदने के लिए आए आढती मौजूद रहे। प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए उपनिदेशक (प्रशासन/विपणन ) मंडी परिषद आगरा अनिल कुमार, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी, संभागीय
लेखाधिकारी मंडी परिषद आगरा कामिनी भारद्वाज, मंडी सचिव मनोज कुमार, एई प्रदीप कुमार मौजूद रहे। कई घंटों चली आवंटन प्रक्रिया के समापन पर मंडी की 21 दुकानें 39965000 रुपये में आवंटित की गईं। मंडी सचिव ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है।