मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए लांच किये गये आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में प्रदेश में मथुरा नौवें वें स्थान पर आ गया है। मथुरा में वर्ष 2020 की अनुमानित आबादी 3181084 के हिसाब से मथुरा में 6.43 फीसदी लोगों ने ये एप अपनाया है। 5 मई तक कुल 204627 ( दो लाख चार हजार छह सौ सत्ताइस) लोगों ये एप का उपयोग किया है। आयुष मंत्रालय ने ये लांच किया था जिसमें इमुनटी बढाने के उपाय भी सुझाए गए है। 11 भाषाओं में उपलब्ध है ऐप आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को अपने आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। अप्रैल को लांच किया था ऐप प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउन लोड किया है। आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था । केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउन लोड करना अनिवार्य कर दिया है।