sdm और co फ्लेग मार्च करते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
नगर में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है । इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार सांय एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ इंदु प्रभा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने तहसील प्रांगण से फ्लैग मार्च का प्रारंभ किया । फ्लैग मार्च तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर पक्का तालाब कटरा बाजार रुकनपुरा भगवंत वाला बाग होते हुए बड़े बाजार और स्टेट बैंक चौराहा नारायण किराया होते हुए तहसील प्रांगण पर आकर समाप्त हुआ । इस दौरान एसडीएम ने रुकनपुर में लोगों को संबोधित करते हुए घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कहा यह संकट की घड़ी है । इसमें आप लोग सभी सोशल डिस्टेंस का प्रयोग करते हुए घरों में ही रहे। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। इससे कोरोनावायरस विकृत रूप ले सकता है। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए आप सभी लोगों का सहयोग अति आवश्यक है । अतः सभी लोग इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों में ही रहे। इसी में सभी का भला है।