फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्कीसवीं सदी के 16वें साल का जश्न

Fri, 01 Jan 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात जब घड़ी में 00:00:00 हुए तो खुशी से चिल्लाते हुए किसी ने गले लगकर तो किसी ने बांहों में भरकर नए साल की बधाई दी। कालोनियों, अपार्टमेंट में बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके तो किसी ने मंदिर में भगवान से प्रार्थना कर नए साल का स्वागत किया। पंचसितारा होटलों में डीजे पर डांस, ड्रिक और डिनर के साथ लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। देर रात तब बॉलीवुड गानों में धूम धड़ाका होता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम से ही शहर में नए साल केस्वागत की मस्ती नजर आने लगी। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने सांस्कृतिक आयोजन किए। कालोनियों में एक साथ नए साल पर पार्टी की गई। बजट क्लास होटलों से लेकर पंचसितारा होटलों में देसी विदेशी जोड़ों ने नाच गाकर नया साल मनाया।
होटल क्लार्क शिराज में रात को रॉक स्टार अविजीत रॉय और रीमा देबरॉय की आवाज का जादू चला। पाइरेट्स आफ कैरेबियन की थीम पर डिजायन की गई पार्टी में गेस्ट ने खूब धमाल मचाया। डांस ग्रुप के साथ लोग रात तक झूमते रहे। होटल रेडिसन ब्लू में बॉलीवुड थीम पर पार्टी हुई। इसमें डीजे ऋषि और लाइव संगीत के जरिए गेस्ट ने नए साल का स्वागत किया। रिचर्ड और मयंक की आवाज का जादू मेहमानों पर खूब चला। शेफ मिहिर मुखर्जी और फूड एंड वेबरेज डायरेक्टर सुमित दास ने नए साल पर मेहमानों को लजीज व्यंजनों का स्वाद चखाया। पंच सितारा होटलों में कोर्टयार्ड मेरिएट, आईटीसी मुगल और फोर प्वाइंटस शेरेटन होटल में डीजे के साथ नए साल की पार्टी में रात तक कपल्स झूमते रहे।
विज्ञापन


नाचते गाते नए साल का स्वागत
आगरा। क्या बच्चे तो क्या बड़े, उम्र के फासले को पीछे छोड़ डांस फ्लोर पर थिरक रहे थे। परिवार के साथ नए साल के स्वागत में हर कोई झूमता नाचता गाता नजर आया आगरा क्लब में। डीजे पर शाम से रात तक क्लब में सदस्यों ने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया। तंबोला के बाद नाचते गाते हुए शहर के सैकड़ों लोगों ने उमंग के साथ ठीक 12 बजते ही एक दूसरे को बधाई दी। आगरा क्लब की तरह शहर के अन्य क्लब, रेस्टोरेंट और बजट क्लास होटलों में न्यू ईयर पार्टी में धमाल मचता रहा।

राजस्थानी और रूस की संस्कृति का संगम
जेपी पैलेस होटल में नए साल पर राजस्थानी और रूस की संस्कृति का संगम देखने को मिला। नववर्ष के आगाज पर हाई टी के बाद राजस्थानी मेला लगाया गया। इसमें राजस्थानी लोकनृत्य, ऊंट की सवारी, मैजिक शो, कठपुतली नृत्य, रोप वॉकर, ज्योति और कई खेल कराए गए। चटपटे व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटकों ने उठाया। रात को रशियन गायिका एम्मा की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। डीजे पर रंगीन मास्क लगाकर लोगों ने डांस किया और बारिश बैंड के संगीत पर भी थिरके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें