फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे की पुष्पांजलि उपवन में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को बिना बताए ही परिजन शव को पंखे से उतारकर नयति हास्पिटल ले गए। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस की मानें तो गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


मांट के गांव जाबरा निवासी दिलीप (45) पुत्र भीमसेन परिवार के साथ थाना हाईवे की पुष्पांजलि उपवन में रह रहा था। शनिवार की सुबह उसका शव पंखे पर लटका मिला। परिवार को पता लगी तो दंग रह गए। आनन-फानन में पंखे से शव उतारकर नयति हास्पिटल ले गए। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि युवक ने गृहक्लेश में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। खेतीबाड़ी करने वाला युवक अपने परिवार के साथ पुष्पांजलि उपवन में रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें