फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीएच सही कर रहे युवक को करंट लगा , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड निवासी युवक की डीटीएच सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वहीं सकीट क्षेत्र में भी एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सावरकर नगर निवासी अनिल (26) पुत्र राजवीर कश्यप शुक्रवार सुबह घर पर डीटीएच की छतरी सही कर रहा था। इस दौरान पास से गुजर रही बिजली की केबल से उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर परिजन आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना सकीट क्षेत्र के गांव मनसुकपुर समीप बिजली का तार ठीक करते समय चंद्रपाल पुत्र गंगा सिंह निवासी गढ़िया थाना सिकंदराराऊ हाथरस करंट लगने से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें