फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, मां-बेटी गंभीर, छह घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर कुत्ते के बच्चे को बचाने के चक्कर में दो कारें आपस में भिड़ र्गइं। दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि छह लोग चुटैल हो गए। पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को हास्पिटल में भर्ती कराया है। चुटैल लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


वसंत कुंज दिल्ली निवासी चालक कुलदीप इनोवा कार में विदेशी पर्यटक सिमूम व उसकी पत्नी सारीया निवासी सिंगापुर को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे दिल्ली से आगरा घुमाने ले जा रहा था। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 83 पर पहुंचा, तभी कार के सामने कुत्ते का एक बच्चा (पिल्ला) आ गया। उसे बचाने के प्रयास में नोएडा की तरफ से पीछे से आई दूसरी कार से उसकी गाड़ी भिड़ गई।

दुर्घटना में इनोवा कार पलट गई। इसमें सवार लोग चुटैल हो गए। वहीं, दूसरी कार पुल की रेलिंग से जा टकराई। इसमें पांच लोग सवार थे। इनमें विनी शर्मा, मीरा देवी, श्याम सुंदर निवासी रमेश नगर दिल्ली चुटैल हो गए। अंशू पत्नी अभिषेक एवं भव्या (पांच) पुत्री अभिषेक निवासी गोविंदपुरी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस एवं कर्मचारियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें