मथुरा। मंदिर की शक्ल में विकसित किए गए कैंट रेलवे स्टेशन से सांसद हेमा मालिनी द्वारा किए लोकार्पण की शिला पट्टिका स्टेशन परिसर से गायब हो गई। अब स्टेशन पर वह स्थान खाली है, वहीं पट्टिका वाला स्थान भी तोड़ दिया गया है।
दो करोड़ से अधिक की राशि से कैंट रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य कराए गए हैं और स्टेशन को मंदिर का लुक दिया गया है। एक मार्च को सांसद हेमा मालिनी ने अत्याधुनिक बनाए गए स्टेशन का लोकार्पण किया था।
अब कैंट स्टेशन से हेमा द्वारा लोकार्पित पत्थर गायब है और वह स्थल भी टूटा पड़ा है जहां पत्थर लगाया गया था। पत्थर गायब होने को लेकर स्टेशन से गुजरने वाले यात्री अचंभित हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र का कहना है कि पत्थर को स्टेशन की दीवार पर स्थापित किया जाना है। लोकार्पण के दौरान पत्थर को अस्थाई तौर पर लगाया गया था।