फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीद के नाम पर नहीं हो सकेगा गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी अब किसी सामान की खरीदारी में गोलमाल नहीं कर सकेंगे और ना ही निर्धारित से अधिक रेट पर सामान खरीद पाएंगे। डीएम के निर्देश पर नगर निगम ने जेम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम में सालों से हर स्तर पर गोलमाल हो रहा है। अफसरों व ठेकेदारों की मिली भगत से बाजार से कई गुना अधिक रेट पर सामान की खरीद की जाती है, हर माह लाखों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं।

डीएम नेहा शर्मा ने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सामान की खरीदारी में होने वाले गोलमाल को रोकने के लिए उन्होंने जेम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने व सामान की खरीदारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर नगर निगम ने पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। जेम पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद कोई भी सामान बाजार से नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें