फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के संविदा कर्मी चालक-परिचालक

विज्ञापन
Shuttle bus service
विज्ञापन
कासगंज। अब संविदा पर काम करने वाले रोडवेज के चालक-परिचालक भी नियमित चालक परिचालकों की तरह ही निर्धारित वर्दी पहननी होगी। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की रोडवेज में 143 परिचालक और 83 चालक संविदा पर हैं। अभी तक संविदा पर तैनात चालक परिचालकों के लिए कोई नियमित वर्दी निर्धारित नहीं थी। हालांकि अब शासन ने संविदा पर तैनात चालक परिचालाकों के लिए नियमित चालक परिचालाकों की तर्ज पर वर्दी निर्धारित कर दी है। चालक परिचालाकों को अपनी ड्यूटी पर वर्दी को पहनना अनिवार्य होगा।

वर्दी की करानी होगी स्वयं सिलाई
कासगंज। संविदा के चालक परिचालकों के लिए निर्धारित वर्दी का कपड़ा दिया जाएगा। सिलाई के लिए उन्हें धन दिया जाएगा, जिससे वे अपनी फिटिंग के आधार पर सिलाई करा सकेंगे।
विज्ञापन

वर्दी के लिए मंडलीय कार्यालय से एक दो दिन में कपड़ा उपलब्ध हो जाएगा। कपड़ा आते ही वितरण कर्मियों को कर दिया जाएगा। सिलाई के लिए धन दिया जाएगा, जिससे वे अपने हिसाब से इसको सिलावा सकें।
विज्ञापन

ब्रजेश कुमारी प्रभारी डिपो प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें