फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सराफ से वसूली जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। विगत दिनों बांट माप विभाग की कार्रवाई में शहर में तीन सराफ बिना सत्यापित कांटों के तोल करते मिले। ऐसे में तीन सराफों पर जुर्माना लगाया गया है।

विधिक बांट-माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने विगत दिनों शहर के सराफ की दुकानों पर इलेक्ट्रोनिक कांटों को परखना शुरू किया। इनमें से तीन सराफ बिना सत्यापित कांटों के ग्राहकों को सोने और चांदी के आभूषणों की तोल कर रहे थे।


ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने सराफों से जुर्माना वसूला। विधिक बाट माप विभाग ने एक सप्ताह में 57 हजार 500 रुपये की वसूली की है। शहर में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कार्रवाईयों को लेकर हड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------वर्जन------
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सराफों की कांटों की जांच की गई थी। इनमें से तीन सराफ बिना सत्यापित कांटों के तोल करते हुए पकड़े गए थे। इनसे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है। पिछले सप्ताह की कुल वसूली 57 हजार 500 रुपये हुई है।
अतुल सिंह, निरीक्षक, विधिक बाट माप विज्ञान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें