फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ दबाए बैठे कांशीराम कालोनी के बशिंदों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
एटा। चार करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल दबाए बैठे कांशीराम कालोनी के बाशिंदों पर शिकंजा कसने लगा है। छापामार कार्रवाई के बाद विद्युत टीमों ने नोटिस थमाए।
विज्ञापन

बसपा शासन की महती मांयवर कांशीराम आवासीय योजना में मुफ्त मकान व निशुल्क संयोजन पा चुके लोग बिजली बिलों का भी भुगतान नहीं कर रहे। डिसकनेक्शन व अन्य कार्रवाई पर पार्ट पेमेंट करने वालों पर अब चार करोड़ रुपये से अधिक की बकाएदारी है। शहरी खंड ने इनके विरुद्ध भी कार्रवाई तेज कर दी है। एडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर दर्जनों बिल में संशोधन कर भुगतान के आदेश दिए हैं। भुगतान न होने पर मीटर-केबिल उतार स्थाई डिसकनेक्शन करने की चेतावनी दी है। बताते चलें कि शहरी खंड की पांच कांशीराम कालोनी में साढ़े ग्यारह सौ से अधिक संयोजन हैं।
चेतावनी के बाद भी करोड़ों का राजस्व दबाए बैठे कांशीराम कालोनी के वाशिंदों पर कार्रवाई शुुुरू हो गई है। सौ बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। भुगतान न होने पर मीटर केबिल उतारकर स्थायी डिस कनेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीपी कठेरिया, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें