फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने का होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नाम वापसी के दिन छह वकीलों ने नामांकन वापस लिए हैं। एसोसिएशन के सभाकक्ष में पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


नाम वापसी के दिन सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, सहायक चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, आनंद कुमार सिंह यादव के समक्ष वकीलों ने नामांकन पत्र वापस लिए। अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र कुमार सिंह, रवि प्रकाश, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने नामांकन वापस लिए। वहीं, अब सौरभ यादव और एमपी सिंह के बीच चुनाव होगा। सचिव पद के लिए अनिल चौहान, एमपी सिंह ने नामांकन वापस लिए।

अब विश्व विमोहन राजपूत, भुवनेश कुमार, ब्रजेंद्र यादव, सौरभ चतुर्वेदी के बीच चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए मुनेंद्र सिंह, बिंदु कुमारी यादव, राहुल कुमार सिंह, सह सचिव पद के लिए मनोज कुमार वर्मा, अनुज कुमार, संजीव कुमार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


सदस्य कार्यकारिणी के 16 पदों के लिए शिवम कटियार ने नामांकन वापस लिया है। अब संतोष यादव, विनीता भदौरिया, अनुपम कुमारी सिंह, रीता नैयर, राजरंजन प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, अबधेश कुमार सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, देवेश कुमार, प्रेमबाबू, अजय कुमार यादव, हंसराज सिंह, अनिल कुमार, रनवीर सिंह पाल, अभय प्रताप सिंह, अरुण बाजपेई, सर्वेश कुमार यादव, विश्वजीत सिंह, जयश्री, अब्दुल नईम चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें