फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा की कार्रवाई पर टिकीं सबकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला नगरीय विकास अभिकरण में प्रधानमंत्री आवासों की किस्त के नाम पर वसूली का खेल सामने आया था। इसके बाद चारों ओर से शिकायतों की बाढ़ सी आ गई थी। अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर लगी हुई हैं। लोग दोषी कर्मचारियों पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


डूडा द्वारा नौ नगर पंचायतों में हजारों प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जमकर खेल किया गया। एक-एक किस्त में 20-20 हजार रुपये की वसूली की गई। मामला तब सामने आया जब एक कर्मचारी द्वारा रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद तो जैसे शिकायतों की झड़ी लग गई। किशनी में प्रभारी मंत्री से भी इस मामले की शिकायत हुई।

सोमवार को किशनी में ग्रामीणों ने डूडा के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अब पूरा मामला जांच पर आकर रुक गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पीओ डूडा ने जांच शुरू कर दी है। सभी लोगों की निगाहें अब इस जांच पर ही टिकी हुई हैं। लोगों कहना है कि मामले में जांच की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, लेकिन प्रशासन द्वारा जांच कर मामले को बढ़ाया जा रहा है। फिर भी उन्हें अब कार्रवाई का इंतजार है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें