फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ डूडा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास भवन स्थित परियोजना विभाग में संविदा पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने पीओ डूडा के विरुद्ध छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी सचिंद्र पटेल से मिली पीड़िता के अनुसार दस अक्तूबर 2018 को पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने जरूरी कार्य के बहाने से उसे अपने कक्ष में बुला कर अश्लील बातें की और छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। पीड़िता की मानें तो थाना मटसेना पुलिस ने शिकायत के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

आखिर पीड़िता ने न्यायालय में न्याय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पीओ डूडा अनुपम गर्ग के खिलाफ छेड़खानी व धमकी देने का मामला थाना मटसेना में दर्ज किया गया है। एसएसपी की अनुपस्थिति में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने छेडछाड के आरोपी पीओ डूडा को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीओ डूडा अनुपम गर्ग का कहना है कि पूर्व में हमने दो लोगों को पीएम आवास के नाम पर ठगी करने पर हटाया था। महिला के उन लोगों से संबंध है। षडयंत्र के तहत महिला ने हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें