फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगे कूड़े के ढेर, यमुना किनारे पसरी रही गंदगी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। दो दिन पूर्व भी यम द्वितीया की तैयारियां निगम और प्रशासन पूरी नहीं कर सका । छत्ता बाजार से लेकर विश्राम घाट तक तथा यमुना किनारे कई स्थानों पर गंदगी के ढेर हैं। मंगलवार रात तक कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था ठप पड़ी रही।
विज्ञापन


मंगलवार से ही दीपावली,गोवर्धन और यम द्वितीया पर पूजन को श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। उनके द्वारा मंदिरों के दर्शन तथा यमुना स्नान भी किया जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन के काम में तेजी नहीं दिख रही। श्रद्धालुओं को यमुना तक पहुंचने के लिए सड़क पर बिखरी गंदगी से गुजरना पड़ा।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निगम के सफाई कर्मचारियों ने सड़क के बीच में पड़े कूड़े के ढेर को उठाना शुरू किया। अन्य स्थानों पर भी गंदगी बिखरी रही। इसी प्रकार से यमुना किनारे घाटों पर भी गंदगी बनी रही। घाट किनारे तथा छत्ता बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक यमुना के घाटों तथा अन्य स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था की जानी थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त नगर आयुक्त सतेन्द्र तिवारी ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं की जा रहीं। वहीं, यमुना में साफ सफाई के लिए चलाई जा रही नमामि गंगे योजना की सफाई मशीन फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें