फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लोग सोते रहे, चोर तीस लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। नारखी धौकल में चोरों ने रविवार रात मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब तीस लाख के सोने के जेवर, लाखों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नारखी धौंकल निवासी भूपेंद्र मिश्रा के शीलेंद्र, मानवेंद्र और मनोज तीन बेटे हैं। इनमें शीलेंद्र एवं मनोज मिश्रा दिल्ली में परिवार के साथ ही रह कर काम करते हैं। दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रविवार शाम को करीब आठ बजे घर पहुंचे थे। भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। रात्रि में किसी तरह चोर घर में प्रवेश कर गए। घर में संदूक में रखी अलमारी की चाभी निकाल कर

अलमारी में रखी करीब 1.50 लाख की नकदी, 75 तोला के करीब सोने के आभूषण चोरी कर लिए। आधा किलोग्राम चांदी के सिक्के सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी सोमवार को सुबह उस समय हुई जब घर के लोग जागे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित भूपेंद्र मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें