फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के चांदपुर जिंदाहार जाने वाले रास्ते में एक खेत में पेड़ के नीचे एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त बागवाला क्षेत्र के गांव सरमनपुर निवासी टेंपो चालक के रूप में की गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव सरमनपुर निवासी चंद्रपाल (22) पुत्र शांति स्वरूप कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर जिंदाहार निवासी रूप किशोर के यहां रहकर टेंपो चलाता था। देर शाम वह अचानक घर से कहीं चला गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसके शव को लोगों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर को जाने वाले मार्ग के पास खेत में पेड़ के नीचे पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने कोतवाली देहात पुलिस को दी।

सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी वरुण कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई पुरुषोत्तम ने गांव सरमनपुर निवासी सचिन पुत्र रामनरेश, वीनेश और अमर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि एक साल पहले चंद्रपाल ने आरोपी पक्ष के एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया था। इसको लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शातिर अंदाज में दिया घटना को अंजाम
एटा। टेंपो चालक की हत्या करने वाला आरोपी काफी शातिर दिमाग का है। जिसमें पुलिस को भटकाने के लिए मृतक की जेब में कारतूस डाल दिया। जबकि असलाह अपने साथ ले गया। इस तरह से हत्यारोपी ने हत्या की घटना को आत्महत्या का मोड़ देने का प्रयास किया।

एएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की गई है। साक्ष्यों को जुटाया गया है। नामजदी के अलावा अन्य पहलुओं पर भी मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का होगा खुलासा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें