फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर निहारा अपना चांद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करवाचौथ के पर्व पर सुहागिनों ने उपवास रखकर पति की दीर्घायु होने की कामना की। सारा दिन निराहार उपवास रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना उपवास खोला। चंद्रमा के दीदार के लिए महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। शहर में कई जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


करवाचौथ को सुहाग का पर्व कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से पति की आयु में वृद्धि होती है। शनिवार को जिले भर में करवाचौथ का पर्व मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने निराहार उपवास रखा। शाम को पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। चंद्रमा का दीदार करने के लिए महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा। चंद्रमा निकलने के बाद महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इसके बाद पति ने पत्नी को पानी पिलाकर उपवास खुलवाया। साथ ही उपहार भी दिया। पहली बार करवाचौथ का उपवास रखने वाली महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। वे सारा दिन चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती रहीं। शाम को परिवार की महिलाओं के साथ पूजा-अर्चना की।

फोटो देखकर खोला उपवास
जिन महिलाओं के पति गैर जिले, प्रदेश या दूसरे देश में हैं, उन्होंने फोटो देखकर उपवास खोला। इस बार इंटरनेट से दूरियां जरूर कुछ कम कर दीं। अधिकांश महिलाओं ने वीडियो कॉल कर अपने पति से बात की। इसके लिए किसी ने लैपटॉप का सहारा लिया तो किसी ने मोबाइल पर ही वीडियो कॉल की।
विज्ञापन


महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन
शहर में कई जगह करवाचौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, देवी रोड पर महिलाओं ने एक साथ पूजा अर्चना की। पहली बार करवाचौथ का उपवास रखने वाली महिलाओं को पूजा के बारे में जानकारी भी दी गई। इस दौरान करवचौथ व्रत की कथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें