फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक बच्चा घायल
हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हजरतपुर नाले में गिरी बाइक
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से हुई एक मृतक की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक और दो बच्चे बाइक सहित हजरतपुर झरना नाले में जा गिरे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने युवक और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बच्चे का उपचार चल रहा है।

हादसा मंगलवार सायं चार बजे के करीब का है। बाइक पर सवार एक युवक और दो बच्चे फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक हजरतपुर झरना नाले पर पहुंची तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर युवक और दो बच्चों सहित नाले में जा गिरी। इसके चलते बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर बीडी पांडे मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने युवक और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच वर्षीय घायल बच्चे का उपचार चल रहा है। पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त शरीफ खां 30 पुत्र नत्थी खां निवासी टेंपो वाली गली आजमपाड़ा थाना शाहगंज आगरा के रुप में हुई है। माना जा रहा है कि करीब सात वर्षीय मृतक बच्चा उसी का है। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। दूसरा बच्चा गंभीर रुप से घायल है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें