मैनपुरी/बेवर। भारत बंद के आह्वान के बीच पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और घेरलू गैस के दामों में वृद्धि करके आम जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है।
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सुरेश राठौर, महिला अध्यक्ष विनीता शाक्य, कैलाश उपाध्याय, मान सिंह शाक्य, रमेशचंद्र वर्मा, डॉक्टर उमेश टिंगल, फैय्याज अहमद, किशन बहादुर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं बेवर में भी कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर व्यापारियों ने बंद में सहयोग का आह्वान किया। हालांकि यहां भी बाजार रोज की तरह खुला रहा।
जुलूस में एआईसीसी सदस्य प्रकाश प्रधान, संतोष यादव, सर्वेश राजपूत, शिवपाल सिंह, मुन्ना जफर, अल्ताफ, नमन, बबलू अली, रजनीश, सुनील यादव, सचिन, गंगा राम, गोपाल, कौशल, विनय, अजीत, अंशुल, नवनीत मौजूद रहे।