टूंडला। पत्नी के मोबाइल पर बात करने के शक मेें पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद महिला ने फांसी का फंदे पर झूलकर जान दे दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाया।
नगर के कच्चा टूंडला स्थित मूडा वाली मस्जिद के निकट निवासी अनिल कुमार इन्वर्टर ठीक करने का काम करता है। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव किशन निवासी सीमा के साथ हुई थी। उसके दुकान जाने के बाद पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इसकी शिकायत परिजनों ने उससे की तो बुधवार रात उसका पत्नी सीमा से विवाद हो गया। इस बीच पत्नी ने जान देने की बात की तो पति ने उसके मायके वालों को घटना से अवगत कराया।
बुधवार देर रात सीमा ने पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाते हुए साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी बीडी पांडेय का कहना है कि अभी तक जांच में महिला ने आत्महत्या की है। मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।