फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो की मौत

विज्ञापन
हादसे में टेंपो सवार महिला की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। निधौली रोड पर दोपहर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इससे एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का अलग अलग निजी और सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं कोसमा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के निधौली कलां रोड पर बुधवार दोपहर सवारियों से भरा टेंपो आ रहा था। नगला केवल से पहले ही टेंपो के सामने से एक मोटर साइकिल सवार ने कट मार दिया, उसे बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। टेंपो पलटते ही सवारियों में चीख पुकार कर मच गई। इसमें सवार सूबेदार 65 वर्ष पुत्र चिरौंजी लाल व लोकपाल पुत्र दुर्ग सिंह निवासीगण उमरायपुर थाना पिलुआ सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूबेदार की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक आगरा रेफर कर दिया। इनको एंबुलेंस से ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं दूसरी घटना थाना जलेसर के गांव कोसमा फाटक के पास की है। यहां पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जसवंत पुत्र रूपराम निवासी गांव गोपालपुर थाना जलेसर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम कस्बा जलेसर जरूरी सामान खरीदने गए थे तभी उनकी किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें