फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सीमा पर मरते हैं नेता मौज उड़ाते हैं...

विज्ञापन
सैनिक सीमा पर मरते हैं नेता मौज उड़ाते हैं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। विकास खंड क्षेत्र के गांव मिथिला पायंदापुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय कवि ओमपाल सिंह निडर ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

इससे पहले मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सांसद ने कहा कि
‘मां सिंघ वाहिनी में द्वार में खड़ा हू तेरे, कवि का निभाऊ धर्म ऐसा वर दे मुझेे।’ दिल्ली से आई कवियत्री श्यामा अरोड़ा ने कहा ‘सहिष्णु हे न कायर हम गलत फहमी में न रहना।’ कवि संजीव दुबे ने ‘सैनिक सीमा पर मरते है नेता मौज उड़ाते है।’ कवि मनोज चौहान ने कहा ‘ गद्दारो को केवल फांसी से अनुबंध जरूरी है। शेखर, सुभाष, अशफाक उल्ला की हर कुर्बानी बेच गए गांधी बाबा के से तुमको राष्ट्रपिता सम्बोधक दू राजगुरू आज जवानी बेच गए’। अन्य कवियों में पदम अलबेला, अनिल अंगार, मणि मधुकर, मूसल प्राजल प्रताप, धर्मेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रहे। संचालन अंगद धारियों ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमपाल सिंह कुशवाह, प्रेमरघु हास्पिटल हाथरस एवं अध्यक्षता रामखिलाड़ी शर्मा ने की। आभार भीकम सिंह कुशवाह ने जताया। इस दौरान विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र यादव, अवागढ़ चैयरमेन महेशपाल सिंह, तहसीलदार आरके त्यागी, बीएल कुशवाह, रामसिंह कुशवाह, राकेश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य राजवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें